फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   24 women cheated

24 महिलाएं ठगी का शिकार

Mon, 14 Feb 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
24 women cheated
फोटो-35 सीतापुर में महमूदाबाद इलाके के सुकईपुर गांव की रहने वाली करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं हुई - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कई दिनों से घूम रही दो महिला ठगों ने 24 महिलाओं को निशाना बनाया। शातिर महिलाओं ने गांव की औरतों से उनके पुराने गहने के बदले नए गहने देने और साथ में नकदी भी देने का लालच देकर ठगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। महिलाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के सुकईपुर में बीते पांच-छह दिनों से ठग गिरोह की दो महिलाएं गांव में घूम कर अपने को एक कंपनी का एजेंट बताते हुए पहले दिन प्रचार के रूप में टूटे-फूटे बर्तन ले गई। इसके बाद दूसरे दिन पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन दे गई। इसी क्रम में वह महिलाएं चांदी की टूटी ज्वैलरी ले गई और दूसरे दिन नई ज्वैलरी दे गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब गांव के लोग काम पर चले गए तो महिलाओं को अपनी बातों से प्रभावित कर गांव की ही ललिता, मंजू, रीतू देवी, पुष्पा देवी, सुधा, क्रांति, आरती, शांति देवी, रेशमा देवी, सरजू देवी, ऊषा, राजरानी सहित करीब 24 महिलाओं के कान, नाक, गला के सोने व चांदी के आभूषण ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को बताया कि उनके पुराने सामान के बदले नया सामान दिया जाएगा और इसके साथ ही नकदी भी दी जाएगी। उनको नया सामान शनिवार की शाम तक देने का वादा किया था। जब शातिर महिलाएं रविवार तक वापस नहीं आईं तो महिलाओं ने पूरी घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रोहित सिंह को दी। प्रधान ने पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस दी।

पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिलाओं से जानकारी लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। महमूदाबाद पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed