फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   231 booths increased in nine assembly constituencies

नौ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 231 बूथ

Tue, 24 Aug 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
231 booths increased in nine assembly constituencies
सीतापुर। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की संशोधित मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया गया है। पूर्व की अपेक्षा 231 बूथ बढ़े है। मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची के बाबत यदि किसी को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह 31 अगस्त तक संबंधित तहसील में प्रस्तुत कर सकते है।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद विधानसभावार मतदेय स्थलों की प्रस्तावित आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके अनुसार विधानसभा महोली में 471 बूथ हो गए हैं। विधानसभा सीतापुर में 472, हरगांव में 405, लहरपुर में 427, बिसवां में 415, सेवता 408, महमूदाबाद में 419, सिधौली में 427 एवं विधानसभा मिश्रिख में 425 बूथ हो गए है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कुल 3638 बूथ थे, जबकि प्रस्तावित प्रकाशन पर 3869 मतदेय स्थल है। 1150 से अधिक मतदाता होने के कारण 231 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए है। पुन: समायोजित मतदेय स्थलों की संख्या 94 है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed