फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   23 Bigha Sugarcane Burning After Wire Break in Piswan and Sadarpur

पिसावां व सदरपुर में हाईटेंशन तार टूटने से 23 बीघा गन्ना जला

Mon, 06 Nov 2017 11:27 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 06 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
23 Bigha Sugarcane Burning After Wire Break in Piswan and Sadarpur
गंगेला में एचटी लाइन टूटने से जली गन्ना फसल को दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
पिसावां व सदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर खेतों में गिरे हैं। इससे करीब आठ किसानों के खेत में खड़ी 23 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई है। पीड़ित किसानों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कार्पोरेशन के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन


कुतुबनगर प्रतिनिधि के अनुसार पिसावां क्षेत्र के ग्राम साहब नगर के निकट खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन टूटकर खेतों में गिर गई। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलने लगी। लोग पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को कॉल करते रहे, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। किसान एक तरफ आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ निकट के पावर हाउस पहुंच घटना की सूचना दी। तक कहीं जाकर बिजली सप्लाई रोकी गई। तब तक साहब नगर निवासी छोटेलाल, चैतू, तुलसी, गंगाराम, मुनेंद्र, क्षणेंद्र, सत्येंद्र आदि किसानों के 20 बीघा खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। क्षेत्र के किसानों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र के तार बेहद जर्जर व ढीले हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। तार न बदलने का नतीजा आए दिन किसी न किसी खेत में तार टूटकर गिर रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद जिम्मेदार पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। 

वहीं सदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगेला इनायतपुर निवासी राजाराम वर्मा का खेत गांव के बाहर है। इन दिनों खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। सोमवार को खेत    के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे तेज स्पार्किंग हुई और गन्ने की फसल में आग लग गई।


ग्रामीणों ने आनन फानन सूचना पावर कॉर्पोरेशन को दी। तब कहीं जाकर बिजली की सप्लाई काटी जा सकी। तब तक खेत में खड़ी 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तार को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed