फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   22 home and 20 acres crop ash

22 घर व 20 बीघा फसल राख

Thu, 21 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
22 home and 20 acres crop ash
आग। - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 22 घर व 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 8 पशुओं की मौत भी र्हुई है। घटना से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 

रामपुर मथुरा के ग्राम सियारपुर निवासी ननकऊ के घर गुरुवार दोेपहर आग लग गई। उसी दौरान चली तेज हवा से लपटें बेकाबू हो गईं। जिसकी वजह से आग अन्य घरों को अपनी चपेट में लेते हुए, तेजी से आगे बढ़ने लगी।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ननकऊ, मंगल, रमापति, रमेश, मटरू, परशुराम, गुड्डू, सहारे, जगन, दिनेश, बालक, रामनारायन, उमेश समेत 21 घर व उनमें रखे कपड़े बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना में 8 पशु भी जिंदा जल गए। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के केदारपुर में आग लगने से बिल्किश का घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर निवासी कमाल बेग, समीउल्लाह, समीर, उमेश पुरी के 20 बीघा खेत में कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी थी। ये किसान थ्रेसर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन फसल को बचाया नहीं जा सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed