फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नौनिहालों ने एक दूसरे से पूछकर हल किए प्रश्न

नौनिहालों ने एक दूसरे से पूछकर हल किए प्रश्न

Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौनिहालों ने एक दूसरे से पूछकर हल किए प्रश्न
परिषदीय परीक्षा में पहले दिन हावी रही अव्यवस्थाएं, कहीं गुरुजी नदारद तो कहीं नकल होते मिली
विज्ञापन


केस 1
बच्चे बोले, नहीं हुई परीक्षा
स्थान : पिसावां विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय कप्सा खानपुर। शनिवार को यहां दोपहर एक बजे ताला लटक रहा था। स्कूल में मौजूद रसोईयां व बच्चों ने बताया कि गुरुजी बीआरसी गए हैं। बच्चों ने कहा कि आज यहां पर परीक्षा नहीं हुई। कल गुरुजी प्रश्नपत्र जरुर लाए थे। कब परीक्षा होगी? इसका जवाब बच्चों के पास नहीं था। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय पिपरी शादीपुर व रजवापुर में परीक्षा होते मिली। यहां पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष कम नौनिहाल परीक्षा के समय मिले।

केस 2
आसपास बैठकर परीक्षा दे रहे बच्चे
स्थान : रामपुर मथुरा विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय चकदहा। यहां पर परीक्षा चल रही थी। लेकिन नौनिहाल अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए पेपर दे रहे थे। यह बच्चे आसपास एकदूसरे से सटे हुए बैठे थे। एक दूसरे से पूछकर उत्तर लिख रहे थे। गुरुजी यह सब देखकर भी शांत बैठे थे।
विज्ञापन


केस 3
कैमरा देख भड़क गईं हेडमास्टर
स्थान : बिसवां विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय पकरिया। यहां पर परीक्षा चल रही थी। जैसे ही कैमरे का फ्लैश चमका तो प्रधानाध्यापिका बिगड़ गई। कहा, परीक्षा देखना है तो देख लो लेकिन फोटो न खींचो। वह बाहर बैठी हुई थीं। शिक्षक कमरे के अंदर खड़े थे। नौनिहाल एक दूसरे से पूछकर प्रश्न हल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर। जिले में परिषदीय परीक्षाएं मखौल बनकर रह गई है। कहीं गुरुजी नदारद रहे तो कहीं नौनिहाल एक दूसरे से पूछकर प्रश्न हल कर रहे थे। हाल यह था कि पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में देर से परीक्षा शुरु हुई। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे हैं।

इन अव्यवस्थाओं के बावजूद बीईओ ने विद्यालयों का निरीक्षण करना जरुरी नहीं समझा। ऐसे में शिक्षकों ने किसी तरह परीक्षा निपटा दी। परिषदीय परीक्षा शनिवार को दो पालियों में शुरु हुई। पहले दिन हिन्दी व कला का पेपर था।

इसको लेकर बीएसए ने पहले ही सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके जरिए सिटिंग प्लान बनाते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसका असर धरातल पर कहीं नहीं दिखाई दिया। विद्यालयों में बच्चे अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए थे।


आसपड़ोस बैठने से वह एक दूसरे से प्रश्न पूछकर हल कर रहे थे। अगर कहीं पर कोई दिक्कत आती थी तो गुरुजी भी बराबर सहयोग करते थे। इस बार गुरुजी ने बोर्ड पर तो उत्तर नहीं लिखे, लेकिन मौखिक रुप से जरुर जानकारी दे दी।

जांचकर होगी कार्रवाई
शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरु हो गई है। अगर कहीं पर शिक्षक कोई गड़बड़ी कर रहे हैं तो बीईओ से जांच रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed