{"_id":"5c8aa2f8bdec2214046eed8f","slug":"21552589560-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अफसरों ने व्यापारियों से की घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अफसरों ने व्यापारियों से की घंटों पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां में सराफा व कपड़ा प्रतिष्ठानों पर छापेमारी का मामला
सीतापुर। बिसवां में सराफा समेत चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पकड़ी गई एक करोड़ की आयकर चोरी के मामले में गुरुवार को आयकर अफसरों ने व्यापारियों से पूछताछ की। घंटों चली जांच में उन्होंने आयकर चुकता करने की हामी भरी है मगर उनके द्वारा आज कोई आयकर की अदायगी नहीं की गई है। ऐसे में सभी व्यापारियों को एक बार फिर शुक्रवार को विभाग में तलब किया है।
मालूम हो कि आयकर विभाग बरेली के प्रधान आयुक्त शिशिर अग्रवाल के निर्देश पर अपर आयुक्त पूजा राज की अगुवाई में बीते शुक्रवार को सीतापुर के डिप्टी कमिश्नर आरआरएल शुक्ल, आयकर अधिकारी रमेश सिंह आदि ने बिसवां के राम किशोर रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी ज्वैलर्स और अजय रस्तोगी के कपड़ा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की थी।
इसमें जांच के दौरान टीम ने करीब एक करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी थी। यह रकम खुद संबंधित फर्मों ने सरेंडर कर इस पर आयकर न चुकता करने की बात कबूल किया था। इस मामले में सभी फर्मों को नोटिस देकर विभाग में तलब किया था। गुरुवार को सभी व्यापारी आयकर विभाग में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
यहां पर आयकर विभाग के अफसरों ने उनसे घंटों पूछताछ की। जांच के दौरान उनसे कई सवाल जवाब किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि इन्हें यह रकम 15 मार्च तक पकड़ी गई आयकर चोरी के एवज में टैक्स की अदायगी करनी थी। पर उनके द्वारा गुरुवार तक टैक्स चुकता नहीं किया गया। इस पर सभी व्यापारियों को शुक्रवार को भी विभाग में तलब किया गया है।