फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीटी बजाकर घर-घर मांगेंगे कूड़ा

सीटी बजाकर घर-घर मांगेंगे कूड़ा

Mon, 31 Dec 2018 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीटी बजाकर घर-घर मांगेंगे कूड़ा
शहर के पांच वार्डों में दो जनवरी से होगी शुरुआत
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका इलाके में अब घर-घर से कूड़ा उठान होगा। कर्मी घर पर जाकर सीटी बजाकर कूड़ा मांगेंगे। वह घरों से निकलने वाले गीला व सूखा कूड़ा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे और उसका निस्तारण कराएंगे। यह जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंपी गई है।

पहले चरण में निकाय के पांच वार्डों में शुरुआत होगी। उसके बाद अन्य वार्डों में इसे लागू किया जाएगा। दो जनवरी को इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसका फायदा शहर की करीब दो लाख आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों को अब कूड़ा उठाने के लिए समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। नगर पालिका इलाके में कूड़ा उठान के लिए डस्टबिन रखे हुए हैं। बाशिंदे इन डस्टबिनों में कूड़ा करकट डाल देते हैं। फिर सफाईकर्मी इस डस्टबिन से कूड़ा उठान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार डस्टबिन में कूड़ा जमा होने से बदबू आने लगती हैं। वहीं मवेशी इसको बिखेर देते हैं। अब इन सभी समस्याओं से एक साथ मोहल्लेवासियों को निजात मिलेगी। वह न तो डस्टबिन तक चलकर कूड़ा डालने जाएंगे। न ही उसकी साफ सफाई की चिन्ता करेंगे।

नगर पालिका टीम शहर के सात वार्डों में हर घर से कूड़ा उठान कराएगी। इसके लिए सफाईकर्मी आपके घर पर जाएगा। सीटी बजाकर आपसे कूड़ा मांगेंगे। वह गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग तरीके से इकट्ठा करेंगे। फिर उसका निस्तारण कराएंगे। दो जनवरी को इसकी शुरुआत होगी। उसके बाद अन्य वार्डों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

इन वार्डों में होगी शुरुआत
शहर के सिविल लाइन, विजयलक्ष्मी नगर, लोहारबाग, पंचवटी मूल, व नईबस्ती वार्डों में इसकी शुरुआत की जाएगी। सफाईकर्मी रोजाना घर-घर जाएंगे। इसके बदले उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके पीछे उद्देश्य मोहल्ले में साफ सफाई रखना है। नगर पालिका का कहना है कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं।


निकाय में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में पांच वार्डों में इसे लागू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौँपी गई है। दो जनवरी को इसका शुभारंभ किया जाएगा।
-राधेश्याम जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed