फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़कों से हटेंगे कब्जे, बनेगा डिवाइडर

सड़कों से हटेंगे कब्जे, बनेगा डिवाइडर

Fri, 28 Dec 2018 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़कों से हटेंगे कब्जे, बनेगा डिवाइडर
शहर में मार्गों का चौड़ीकरण कर बनाए जाएंगे फुटपाथ, राहगीरों को होगी सहूलियत
विज्ञापन

सीतापुर। शहर को जल्द ही नया लुक मिलेगा। इसके लिए यहां की अति व्यस्ततम सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। फिर इन मार्गों का चौड़ीकरण कर उन पर डिवाइडर बनेगा। इन डिवाइडरों को बनाने के लिए सबसे अधिक व्यस्ततम मार्ग जिला अस्पताल, रम्पा टाकीज व जीआईसी मार्ग समेत अन्य मार्गों का चिन्हाकन शुरू कर दिया है।

साथ ही पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा। इसके लिए वहां पर इंटरलॉकिंग भी लगवाई जाएगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी। जिला प्रशासन ने खाका खींचने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले बरस से इन मार्गों पर निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


शहर का जिला अस्पताल मार्ग, रम्पा टाकीज मार्ग, जीआईसी मार्ग पर बहुत अतिक्रमण फैला हुआ हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे सामान रखकर रोड का काफी हिस्सा कब्जे में ले लिया हैं। इसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती हैं। मुसाफिर इस जाम में फंसकर घंटों जूझते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी। पहलेे अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर चलेगा। मार्गों को साफ कराया जाएगा। फिर उसके बाद शहर के प्रमुख मार्ग जहां पर अब तक डिवाइडर नहीं बन सके हैं। वहां पर डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। इन मार्गों को चिन्हित कर लिया हैं।

पहले शहर कोतवाली से जिला अस्पताल तक डिवाइडर बनेगा। फिर लालबाग चौराहे से पक्का पुल का डिवाइडर बनेगा। तीसरे चरण में पक्का पुल से जीआईसी चौराहा होते हुए तरणताल स्टेडियम के पास आकर पुराने डिवाइडर में मिला दिया जाएगा।

इस तरह शहर के सभी प्रमुख मार्ग डिवाइडर युक्त हो जाएंगे। इससे शहरवासियों को जाम की नासूर समस्या से निजात मिलेगी। वह कम समय में ही अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तय कर ली हैं। उम्मीद है अगले साल में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

रम्पा टाकीज मार्ग पर बनेगी पार्किंग
जिला अस्पताल से रम्पा टाकीज जाने वाले मार्ग पर अब पार्किंग बनाई जाएगी। पहले इस मार्ग से अतिक्रमण हटेगा। फिर सड़क के किनारे को खूबसूरत बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी बनाई जाएगी। इस पट्टी पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी। इससे शहर को पार्किंग मिल जाएगी। वही वाहन भी सुरक्षित तरीके से खड़े हो सकेंगे।

शहर में कुछ ही मार्ग पर बने हैं डिवाइडर
अगर शहर में डिवाइडर की बात की जाए तो वैदही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी तक डिवाइडर बना हुआ हैं। इसी प्रकार बहुगुणा चौराहे से तरणताल स्टेडियम तक डिवाइडर है। लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल तक डिवाइडर बना हुआ हैं। इन तीन मार्गों के अलावा अन्य किसी भी मार्ग पर डिवाइडर नहीं हैं। अगर प्लानिंग के मुताबिक यह डिवाइडर बन जाएंगे तो काफी हद तक समस्या दूर हो जाएगी।


खूबसूरत होगा शहर
शहर को खूबसूरत बनाने के लिए अति व्यस्ततम सड़कों का चिन्हाकन किया रहा है। चयनित मार्गों पर अवैध कब्जे हटाकर वहां पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही फुटपाथ भी बनेगा। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को पार्किंग सुविधा दी जाएगी।
-राकेश राठौर, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed