फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालातों में आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर राख

संदिग्ध हालातों में आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर राख

Sun, 21 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर राख
ब्लॉक के एक वीडीओ के कमरे में घटना
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। इलाके में एक वीडीओ के दफ्तर में संदिग्ध हालात में आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। सुबह खबर पाकर पहुंचे वीडीओ ने आगजनी में सरकारी दस्तावेज जलने व लैपटॉप चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

विकासखंड कार्यालय सिधौली के आवासीय परिसर में ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ शंकर बाजपेई को एक कमरा आवंटित है। इस कमरे का उपयोग वह अपने दफ्तर के तौर पर करते हैं। ग्राम पंचायतों के दस्तावेज व अन्य सरकारी दस्तावेज यहीं मौजूद थे।
विज्ञापन


गत शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। सुबह लोगों ने कमरे से धुआं उठते देख वीडीओ को सूचना दी। खबर पाकर पहुंचने वीडीओ ने देखा तो सारे कागजात जल चुके थे। सचिव के मुताबिक एक लैपटॉप गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने लैपटॉप चोरी होने व आगजनी में सरकारी दस्तावेज जलने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत गुलरिहा, मनवा, रामपुर टड़वा, छांवन, सरौरा, पश्चिम गांव व बनियानी के अलावा नीलगांव, कठवा, कसांवा, अहेवा व दखिनवां से संबंधित दस्तावेज इस कमरे में रखे हुए थे।


इनमें से कई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में घोटाले का मामला चल रहा है। आला अफसरों द्वारा जांच भी की गई है। चर्चा है कि घोटाले में ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अफसरों की गर्दनें फंस रही थीं। इस लिहाज से यह आगजनी सवालों के घेरे में आ गई है। बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया कि जांच के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed