{"_id":"5bb7af18867a55352373960a","slug":"21538764568-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह महिला से नगदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह महिला से नगदी व जेवर लूटे
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह महिला से नकदी व जेवर लूटे
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सरे बाजार बदमाशों ने महिला से नकदी व जेवर लूट लिए और भाग निकले। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। नगर के मोहल्ला बीबीपुर निवासी बृषकेतु श्रीवास्तव उर्फ ऊषा गुरुवार शाम अपने घर से सब्जी मंडी के निकट मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी।
पीड़ित महिला के पुत्र हिन्दू युवा वाहिनी के नगर संयोजक आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि हमजा मेडिकल स्टोर से दवा लेकर जैसे ही उसकी मां बस स्टॉप की तरफ बढ़ी तभी दो अज्ञात युवक उनसे भरी सड़क पर रुकने और बात सुन लेने का इशारा करने लगे।
पहले तो मां ने अनसुना कर दिया बाद में वे दोनों पास आ गए और कहा कि माता जी आजकल जमाना ठीक नही है आप जो जेवर पहने हो उतारकर रख लो। इस पर उन्होंने गले में पड़ी सोने की चेन, झुमकी, सोने की दो अंगूठी उतारकर पर्स में रख ली। पर्स में पांच हजार के करीब रुपये भी थे। जिससे घर की खाद्य सामग्री आनी थी।
विज्ञापन
आदर्श ने बताया कि जैसे ही उन्होंने जेवरात वाली पर्स हाथ में पकड़ी हुई पॉलिथीन में रखकर आगे बढ़ी कि एक बदमाश ने पॉलीथिन छीन ली और भाग निकले। मां जब तक कुछ समझ पाती तब तक लुटेरे रफूचक्कर हो चुके थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। कस्बा इंचार्ज शत्रुघन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।