{"_id":"5bad2347867a557ec524cdd5","slug":"21538073415-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा वसूली को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा वसूली को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में जल विहार मेले के लिए चंदा वसूलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
थानाक्षेत्र के जैनापुर में रहने वाले प्रमोद व हरिश्चंद्र के बीच जल बिहार मेले के लिए चंदा वसूलने को लेकर बुधवार की रात करीब दस बजे विवाद हो गया। बात बढने पर दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट हुई। इससे पहले पक्ष के प्रमोद, अंजली व सुमिल जख्मी हो गए।
जबकि दूसरे पक्ष के रितिक, भगवानदीन, मुन्नी, हरिश्चंद्र व हरनामी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार की सुबह भगवानदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे हरिश्चंद्र की की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।