{"_id":"5b5e08da4f1c1bb37b8b5449","slug":"21532889306-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी पर होगी काउंसलिंग, दो दिन में भरे विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी पर होगी काउंसलिंग, दो दिन में भरे विकल्प
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शिक्षामित्र जल्द अपने मूल विद्यालय वापस जा सकेंगे। इन शिक्षामित्रों से स्कूल को लेकर विकल्प लिए जाएंगे। ये विकल्प 30 व 31 जुलाई को बीआरसी पर भरे जाएंगे। विकल्प में सिर्फ दो ही ऑप्शन होंगे। पहला वर्तमान दूसरा मूल विद्यालय। इसके इतर अन्य कोई विकल्प नहीं होगा। वहीं, महिला शिक्षामित्रों को अपनी ससुराल में पोस्टिंग का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें पति के पते का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।
जिले में करीब 2400 शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन हुआ था। इससे ये अपने मूल विद्यालय से इतर दूसरे विद्यालयों में पढ़ा रहे थे। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने इनका समायोजन अवैध मनाते हुए रद्द कर दिया था। मगर अभी भी ये समायोजन वाले विद्यालयों में ही पढ़ा रहे हैं। इस पर शासन ने अब इनको अपने मूल विद्यालय भेजने का निर्णय लिया है।
इस पर बीएसए ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षामित्रों की बीआरसी पर काउंसलिंग आयोजित होगी। शिक्षामित्र अपने विकासखंड पर 30 व 31 जुलाई को पहुंचकर विकल्प भरेंगे। इस विकल्प के आधार पर उनको विद्यालय दिया जाएगा। विकल्प में मूल व वर्तमान विद्यालय ही होगा। इसके अलावा अन्य किसी भी विद्यालय में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। केवल महिला शिक्षामित्रों को छूट रहेगी कि वे अपनी ससुराल में पोस्टिंग पा सकती हैं। इसके लिए उन्हें पति के पते का निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इस आधार पर उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए अजय कुमार ने बताया कि, 30 व 31 जुलाई को प्रत्येक बीआरसी पर काउंसलिंग होगी। शिक्षामित्र वहां पहुंचकर विकल्प भर सकते हैं। गैरहाजिर रहने पर उनके मूल विद्यालय वापसी पर विचार नहीं किया जाएगा।
शिक्षामित्रों को काउंसलिंग के समय वर्तमान विद्यालय का कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र व मूल विद्यालय की पुष्टि के लिए आमंत्रण पत्र की छायाप्रति लानी होगी। ये स्वप्रमाणित हो। यही प्रमाणपत्र महिला शिक्षामित्रों को भी लाने होंगे। अगर वह ससुराल जाना चाहती हैं तो पते का प्रमाणपत्र हो।