{"_id":"5b5a18aa4f1c1b764d8b4f3c","slug":"21532631210-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड फुल, जमीन पर लिटाकर हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड फुल, जमीन पर लिटाकर हो रहा इलाज
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड का हाल, तीमारदारों को आ रही दिक्कतें
सीतापुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को एकदम मरीजों की संख्या बढ़ गई। इससे मेडिकल वार्ड के सभी बेड फुल हो गए। इससे मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज कराना पड़ा। इससे उनको व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतें पेश आईं।
जिला अस्पताल की क्षमता 213 बेड की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 240 मरीज से अधिक मरीज हर समय भर्ती रहते हैं। कुछ मरीज इतने गंभीर आते हैं कि उनका बिना भर्ती इलाज संभव नहीं है। जब वार्ड में बेड नहीं बचते हैं तो मजबूरी में जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ता है।
गुरुवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या एकदम से बढ़ गई। इससे वार्ड के सभी बेड फुल हो गए। चिकित्सकों ने मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज शुरु कर दिया है। सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में रोजाना करीब तीन हजार मरीज आते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 20-25 मरीज डिस्चार्ज किए जाते हैं तो इससे दोगुना मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। जब मरीज गंभीर होते हैं तो उनको तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। इसीलिए जमीन पर लिटाकर इलाज किया जाता है। अस्पताल में जगह कम होने की शासन को सूचना दी जा चुकी है।