{"_id":"5942bd784f1c1b8b098b46e8","slug":"21497546104-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलापुर व मानपारा गेंहू क्रय केन्द्र पर दलालों का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलापुर व मानपारा गेंहू क्रय केन्द्र पर दलालों का बोलबाला
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर व मानपारा केंद्र पर दलालों का बोलबाला
हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की उठाई आवाज
सिधौली(सीतापुर)। कमलापुर व मानपारा गेहूं क्रय केंद्र पर दलाल हावी हैं। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से एसडीएम शेरी को ज्ञापन देकर जांच व उचित कार्रवाई की मांग की गई है। ताकि किसानों को सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था का लाभ मिल सके। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अनुज बाजपेई की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कमलापुर व मानपारा गेहूं क्रय केंद्र पर दलालों के जरिए खरीद हो रही है। इस क्षेत्र में गेहूं खरीद व्यवस्था पर काबिज दलालों का खेल उजागर करने के लिए जांच बेहद जरूरी है। जिन किसानों का गेहूं खरीदा जाना दिखाया जा रहा है, उनकी कुल कृषि भूमि व खसरा का मिलान किए जाने पर घपला उजागर हो सकता है। किसान हित में इस मामले का संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई की मांग ज्ञापन में की गई है। इस मौके पर संजय पांडेय, हर्षित, सुधीर, मनीष, नंद किशोर, राम सेवक, ललित, राजू, प्रताप आदि मौजूद थे।