फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   209 Claims on the Top

209 ने परचा भर पेश की दावेदारी

Tue, 07 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
209 Claims on the Top
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में तीसरे चरण की नामांकन के लिए तहसीलों में उम्मीदवारों समेत समर्थकों की खासी धूम रही। नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को जिले की छह निकाय में अध्यक्ष पद के लिए तेरह उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए।

विज्ञापन


जबकि 11 निकायों में सभासद पदों के लिए 196 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। ऐसे में दोनों पदों के लिए 209 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर तक चलेगी। जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


सीतापुर जनपद में 11 निकायों में नए पंचवर्षीय गठन के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे दौर की अधिसूचना निर्गत होते ही सीतापुर की 11 निकायों के अध्यक्ष व 222 सभासद पदों की शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए 209 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सदर तहसील में सीतापुर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने परचा दाखिल किया।

जबकि सभासद पदों के लिए 31 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए। इसी प्रकार नगर पंचायत हरगांव से अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें अमित मिश्रा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरगांव रमाशंकर मिश्र शामिल हैं।

जबकि सभासद पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नगर पालिका से परिषद खैराबाद से अध्यक्ष पद पर किसी ने भी परचा दाखिल नहीं किया। जबकि सभासद पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

नगर पंचायत महोली से सभासद पदों के लिए नौ परचे भरे गए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। मिश्रिख तहसील में नगर पालिका मिश्रिख से अध्यक्ष पद के लिए एक भी परचा नहीं आया।

जबकि सभासद पद के लिए दस लोगों ने नामांकन किया। तहसील सिधौली में नगर पंचायत सिधौली से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद पद के लिए 23 लोगों ने परचे भरे।

महमूदाबाद तहसील में नगर पालिका महमूदाबाद अध्यक्ष पद से दो लोगों ने नामांकन किया, इनमें मोहम्मद अहमद, ममता सोनी शामिल हैं। जबकि सभासद पद के लिए 36 लोगों ने परचा भरा। नगर पंचायत पैंतेपुर में अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया।

इनमें अख्तुल इस्लाम, मुर्तजा, रूपा देवी, मो. जुबेर शामिल हैं। जबकि सभासद पद के लिए चार लोगों ने परचा भरा। बिसवां तहसील में पालिका बिसवां अध्यक्ष के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद पद के लिए पंद्रह उम्मीदवारों ने परचे भरे।

लहरपुर तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इनमें नीलम देवी शामिल हैं। जबकि सभासद पदों के लिए 34 लोगों ने परचा भरा। नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद से अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। इनमें बिटटो, तैयबुन, शहनाज, अफरोज शामिल हैं। सभासद पद के लिए चौदह लोगों ने परचे दाखिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed