{"_id":"5cc9e6c2bdec22072e6f69f4","slug":"201556735682-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, पारा तीन डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, पारा तीन डिग्री लुढ़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मौसम ने बुधवार शाम करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के बीच कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना हुआ तो तपिश व उमस से बेहाल जन मानस को कुछ राहत मिली। घरों में उमस सताती रही। अधिकतम पारा 39 डिग्री पर रहा।
बुधवार सुबह भी मौसम के तेवर पिछले दिनों की तरह तल्ख रहे। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती रही। दोपहर को आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने से मौसम का मिजाज बदलने के आसार दिखाई देने लगे थे। शाम को तेज हवा चलने लगी। जिले के कई इलाकों में फुहारें भी गिरी।
मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारा 3 डिग्री लुढ़क गया। जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम के इस बदलाव ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।