{"_id":"5c8aa739bdec2214161d4f04","slug":"201552590649-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत खंभे से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत, दो साथी घायल ( संशोधित)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत खंभे से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत, दो साथी घायल ( संशोधित)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। थाना खैराबाद इलाके में गुरुवार को बेकाबू बाइक के विद्युत खंभे में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी आदर्श (20) अपने दोस्त आमिर (19) हरगांव के पिपरा निवासी शीलू (20) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस बीच खैराबाद इलाके में आईटीआई के पास उनकी बाइक बेकाबू हो गई और विद्युत खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायल अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तालगांव में ट्रक पलटने से चालक की गई जान
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। थाना रामकोट इलाके के भगवानपुर निवासी नजीर मोहम्मद (50) पेशे से ट्रक चालक था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह ट्रक लेकर जा रहा था।
इस बीच तालगांव इलाके में मेहंदीपुर के पास उसका ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी किया थी। लेकिन मौके पर ही मौत हो गई।