फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विद्युत खंभे से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत, दो साथी घायल ( संशोधित)

विद्युत खंभे से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत, दो साथी घायल ( संशोधित)

Fri, 15 Mar 2019 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
विद्युत खंभे से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत, दो साथी घायल ( संशोधित)
सीतापुर। थाना खैराबाद इलाके में गुरुवार को बेकाबू बाइक के विद्युत खंभे में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी आदर्श (20) अपने दोस्त आमिर (19) हरगांव के पिपरा निवासी शीलू (20) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस बीच खैराबाद इलाके में आईटीआई के पास उनकी बाइक बेकाबू हो गई और विद्युत खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही आदर्श की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालगांव में ट्रक पलटने से चालक की गई जान
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। थाना रामकोट इलाके के भगवानपुर निवासी नजीर मोहम्मद (50) पेशे से ट्रक चालक था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह ट्रक लेकर जा रहा था।


इस बीच तालगांव इलाके में मेहंदीपुर के पास उसका ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी किया थी। लेकिन मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed