{"_id":"5c894307bdec223c99274a27","slug":"201552499463-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने यात्री को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने यात्री को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। लखनऊ से बस द्वारा महमूदाबाद आया युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस में बेहोश युवक को देखकर परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के समनापुर निवासी शिवपूजन (19) मजदूरी करने मुंबई गया था। घर पर होली पर्व मनाने के लिए वह बुधवार को लौट रहा था। शिवपूजन को त्योहार मनाने के लिए उसके मालिक ने 10 हजार की पगार दी थी। मालिक के साथ शिवपूजन लखनऊ तक प्लेन से आया। लखनऊ से मालिक प्रतापगढ़ और शिवपूजन रोडवेज बस से महमूदाबाद के लिए निकला।
दोपहर करीब दो बजे रोडवेेज बस जब महमूदाबाद स्टेशन पहुंची तो सारे यात्री उतर गए, लेकिन शिवपूजन अपनी सीट पर बेसुध पड़ा रहा। जिसे देखकर परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवपूजन को पास ही स्थित सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों को भी बुला लिया गया है।