{"_id":"5c7ada96bdec224e364fb23e","slug":"201551555222-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार आवास के करीब दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार आवास के करीब दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में कोतवाली के पास किराने की एक दुकान से चोरों ने हजारों की माल पार कर दिया। पुलिस जांच कार कार्रवाई की बात कह रही है। स्थानीय कोतवाली व नगर के मोहल्ला गोविंद नगर में रहने वाले विजय कुमार की तहसील रोड पर किराने की एक दुकान है।
शुक्रवार की रात चोर दुकान की दीवार में लगी खिड़की उखाड़कर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान से काफी सामान समेट ले गए। चोर वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी खोल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए करीब 30 हजार रुपये की सम्पत्ति चोरी होने की बात कही है।
बता दें कि इस दुकान से 19 दिसबंर 2018 को भी चोर करीब 40 हजार का माल चोरी कर चुके हैं। कोतवाली के करीब स्थित दुकान से तीन माह के अंतराल पर दो बार चोरी की वारदात होने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।