फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पॉलिथीन जब्ती पर सात ईओ को नोटिस

पॉलिथीन जब्ती पर सात ईओ को नोटिस

Fri, 26 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन जब्ती पर सात ईओ को नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में पूछा, आखिर क्यों नहीं चला अभियान
विज्ञापन

सीतापुर। पॉलिथीन के खिलाफ सात नगर निकाय के ईओ बहुत ही लापरवाही बरत रहे हैं। वह शासन के निर्देश के बावजूद अभियान नहीं चला रहे हैं। इससे खुलेआम प्रतिबंधित पॉलिथीन बिक रही है। मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में भी इस पर गहरी नाराजगी भी जताई है। इस पर प्रभारी स्थानीय निकाय/सिटी मजिस्ट्रेट ने सात ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन ने 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईओ को सख्त हिदायत दी गई थी कि वह अपने इलाके में अभियान चलाकर पॉलिथीन को जब्त करें। लेकिन ईओ ने इसमें जमकर लापरवाही बरती। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की, जिसमें वह बेहद नाराज दिखे।
विज्ञापन


इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका ईओ खैराबाद, बिसवां, लहरपुर, महमूदाबाद व नगर पंचायत महोली, हरगांव व पैतेपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसके जरिए पूछा आखिर प्रगति शून्य क्यों है। एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर पूरी कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नगर निकाय के ईओ को चेतावनी
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्तिगत व घरेलू शौचालयों की समीक्षा की। जिसमें प्रगति बहुत ही खराब मिली। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने सभी ईओ को चेतावनी दी गई है 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत शौचालय पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।


बिना बताए गायब रहे अफसर
जल निगम के अधिशाषी अभियंता सौरभ सुमन सरकारी कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में बिना सूचना दिए गायब रहे। न ही अपने किसी प्रतिस्थानी को भेजा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। चेतावनी दी अगर जवाब नहीं मिलता है तो समझा जाएगा आपको कुछ नहीं कहना। कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed