{"_id":"5bccbbb2bdec22693032faab","slug":"201540144050-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली व रौनक का दौड़ में रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली व रौनक का दौड़ में रहा दबदबा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक व जिला युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महमूदाबाद विकासखंड की खेलकूद प्रतियोगिता सुभाषचंद बोस स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी विष्णुपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की तरह ही खेलना चाहिए। प्रतिस्पर्धा से मनोबल बढ़ता है, साथ ही आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है।
प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक दौड़ में रौनक प्रथम, पुनीत कुमार द्वितीय, 200 मीटर बालक दौड़ में रौनक कश्यप प्रथम, संदीप पांडेय द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग में आशीष कुमार प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय, 800 मीटर बालक वर्ग में संदीप पांडेय प्रथम, महेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं, 100 मीटर बालिका वर्ग में अंजली वर्मा प्रथम, लकी वर्मा द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में अंजली वर्मा प्रथम, छाया वर्मा द्वितीय, 400 मीटर में अंजली वर्मा प्रथम, लकी वर्मा द्वितीय, लंबी कूद में पुनीत कुमार प्रथम व मोहम्मद अमन द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कबड्डी बालक वर्ग में महमूदाबाद प्रथम रहा। निर्णायक की भूमिका में शकील, राजकुमार मौर्य, देश दीपक, धीरेंद्र, नंदकिशोर, राजकुमार, यूडी तिवारी व रईस राजा रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया।