{"_id":"5bccbba7bdec2269612ac257","slug":"201540144039-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप देखने उमड़े हजारों श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप देखने उमड़े हजारों श्रद्वालु
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/खैराबाद। विजयदशमी के बाद शनिवार रात को भरत मिलाप में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। भरत मिलाप देख दर्शक भावविभोर हो गए। शहर में जहां भव्य तरीके से श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की आरती उतारकर रामराज की कामना की गई। वहीं, खैराबाद में पुष्पवर्षा करके श्रीराम का जोरदार स्वागत हुआ।
भरत मिलाप कमेटी सीतापुर द्वारा पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की अगुवाई में राजा कॉलेज मैदान में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। एमएलसी आनंद भदौरिया, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की आरती उतारी। इससे पहले लालबाग पार्क से मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई।
अष्टकोणीय आरती के साथ दो हजार दीपक एकसाथ जलाकर भगवान राम का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, खैराबाद में भरत मिलाप को लेकर पाठक तालाब श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों के जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, बजरंगबली, भरत व शत्रुघ्न की जगह-जगह आरती करके पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पुरानी बाजार में बनाये गए भव्य मंच पर हजारों लोगों के बीच भरत मिलाप हुआ। कटरा संगत के महंत दामोदर शरण, कथावाचक प्रहलाद शास्त्री ने प्रमुख रूप से मूर्तियों की पूजा व आरती की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
तंबौर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रामलीला मैदान में बाल कलाकारों ने भरत मिलाप का जुलूस निकालकर भगवान राम के राजतिलक का मंचन किया। भरत मिलाप जुलूस गाजे-बाजे के साथ रामलीला मैदान से सदर बाजार, हनुमान मंदिर पहुंचा। जहां भरत व श्रीराम का मिलन हुआ। वहां से ये जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचा जहां मंच पर भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ।
कार्यक्रम में सांसद राजेश वर्मा ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुयश श्रीवास्तव, जय कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र वर्मा, रामजीवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
मेघनाद वध का मंचन किया
लहरपुर। आदर्श रामलीला कमेटी लहरपुर के तत्वावधान में वृंदावन धाम से आए बृज बिहारी लीला संस्थान के कलाकारों ने मेघनाद वध की लीला का मंचन कर दर्शकों को आनंदित कर दिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद टंडन व महामंत्री अखिलेंद्र यादव ने बताया कि, कल लीला के अंतिम दिन रावण वध के उपरांत पुतला दहन होगा। साथ ही रात में विद्या मंदिर प्रांगण में भरत मिलाप व राजगद्दी का आयोजन किया जाएगा।