फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बालू लदी टैक्टर-ट्राली ने युवक को रौंदा, मौत

बालू लदी टैक्टर-ट्राली ने युवक को रौंदा, मौत

Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बालू लदी टैक्टर-ट्राली ने युवक को रौंदा, मौत
सीतापुर। संदना थाना इलाके में रविवार की शाम बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज को भीड़ ने खदेड़ा तो वह भाग खड़े हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहला चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर देर शाम किसी तरह हालात काबू में किए। वहीं, लहरपुर कोतवाली इलाके में प्राइवेट बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


संदना थाना क्षेत्र के पहला गांव में रहने वाला पवन कुमार (28) पुत्र राम प्रसाद रविवार की शाम करीब सात बजे किसी काम से घर से निकलकर चौराहे की ओर जा रहा था। पहला चौराहे के पास बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पवन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। हादसे की खबर पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी रामगढ़ को आक्रोशित भीड़ ने दौड़ा लिया। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। गुस्साई भीड़ ने पहला चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बालू की ओवरलोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आए दिन हादसे का सबब बनती हैं। जबकि पुलिस ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं करती है। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तंबौर-लहरपुर मार्ग पर ढखेरा मोड़ पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हर्षवीर (50) पुत्र बाबूराम निवासी जमसखरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।


सड़क हादसों में पांच जख्मी
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र के हलीम नगर मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत में अलीम व साबिद अली घायल हो गए। जबकि बीआरसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बलराम और कार की टक्कर से श्रीराम व खगेश्वर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। साबिद अली, खगेश्वर व श्रीराम को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed