{"_id":"5bc62c0ebdec226988375a78","slug":"201539714062-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश के हमलों में दो महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश के हमलों में दो महिलाएं जख्मी
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर के दो गांवों में घटनाओं से लोगों में दहशत
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शौच के लिए घर से निकलने वाली महिलाएं इन दिनों नकाबपोश हमलावरों के निशाने पर हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग गांवों की दो महिलाओं को नकाबपोश ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया है। इन हमलों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पुलिस ने पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी रामनरेश की पत्नी गीता देवी मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे गांव के बाहर खेतों की ओर शौच के लिए गई थीं।
रास्ते में एक नकाबपोश ने गीता पर हंसिया से हमला कर दिया। बचाव के लिए गीता ने दाहिना हाथ आगे कर दिया, इससे हाथ में गंभीर चोट आई। घायल होने के बावजूद गीता ने किसी तरह खुद को बचाते हुए शोर मचाया, इस पर हमलावर भाग गया। वहीं, दूसरी घटना में रमुवापुर निवासी छैलबिहारी की पत्नी सुखरानी सोमवार सुबह शौच के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
तभी नकाबपोश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सुखरानी के हाथ में गंभीर चोट आई है। नकाबपोश हमलावरों द्वारा महिलाओं पर हमले की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि, महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।