फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आग का गोला बनी चलती बाइक, हड़कंप

आग का गोला बनी चलती बाइक, हड़कंप

Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आग का गोला बनी चलती बाइक, हड़कंप
बिसवा इलाके की घटना, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती बाइक देख सड़क पर अफरातफरी मच गई। बाइक सवार ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उधर बाइक जलकर राख का ढेर बन गई। पुलिस ने जली बाइक अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के अज्जेपुर मजरा चैनपुरवा में रहने वाला फकीरे अपनी बाइक पर किसी काम से बिसवां आया था। नगर में लहरपुर चुंगी पर सायं करीब पांच बजे वह बाइक से निकल रहा था। एकाएक चलती बाइक में आग भड़क उठी। फकीरे कुछ समझ पाता इससे पहले बाइक धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


बाइक से कूदकर फकीरे ने किसी तरह अपनी जान बचाई। व्यस्ततम सड़क पर आग का गोला बनी बाइक देख हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते बाइक जलकर राख बन गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस ने जली बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed