{"_id":"5bb8f540867a5514ad7b1806","slug":"201538848064-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीडी कॉलेज कानपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीबीडी कॉलेज कानपुर ने मारी बाजी
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीबीडी कॉलेज कानपुर ने मारी बाजी
- विश्वविद्यालयी अंतर्महाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
सीतापुर। कानपुर विश्वविद्यालयी अंतर्महाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को आरएमपी डिग्री कॉलेज के मैैदान पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों व पांच महाविद्यालयों के व्यक्तिगत खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे पीबीडी कॉलेज कानपुर देहात की टीम विजयी रही।
पहला मैच आरएमपी डिग्री कॉलेज व वीएसएसडी कानपुर के बीच हुआ। जिसमें वीएसएसडी कॉलेज ने बाजी मारी। दूसरा मैच पीबीडी कॉलेज कानपुर देहात व लालसिंह महाविद्यालय कानपुर देहात के मध्य खेला गया। इसमें पीबीडी कॉलेज ने विजय प्राप्त की। फाइनल मुकाबला वीएसएसडी कॉलेज व पीबीडी कॉलेज के बीच हुआ। इसमें पीबीडी कॉलेज ने विजय हासिल की।
तीसरे स्थान पर लाल सिंह महाविद्यालय रहा। प्रबंध समिति के अध्यक्ष/पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने विजयी खिलाडियों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. आरसी वार्ष्णेय ने कहा जीतने से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना होता है।
विज्ञापन
संयोजक सुनील कुमार ने बताया नॉर्थ जोन के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह कैंप नवंबर में लगेगा। इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग कपूर, डॉ. आरएस मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।