{"_id":"5a05e2c24f1c1b71548bc0a2","slug":"201510335170-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन जलूस से लगा जाम, एसपी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन जलूस से लगा जाम, एसपी हुए परेशान
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के झाम में फंसे एसपी, सीओ व कोतवाल तलब
सीतापुर। भाजपा के नामाकंन जलूस के कारण शुक्रवार को सड़क पर इस कदर जाम लगा कि, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी का वाहन भी जाम में फंस गया।
जाम में फंसे एसपी इस कदर खफा हुए कि वे वाहन से निकलकर पैदल ही जूलस स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। एसपी के तेवर देख अधीनस्थों को जवाब देते नहीं बन रहा था।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन की तैयारियां चल रही थी। जिसमें कार्यकर्ताओं को हजूम उमड़ा था।
इस वजह से कार्यालय के सामने सड़क पर जाम लगा हुआ था। उसी दौरान एसपी आनंद कुलकर्णी उधर से गुजरेे। लालबाग चौराहे के करीब पहुंचते ही उनका वाहन जाम में फंस गया। एसपी व उनके साथ चल रहे स्कोर्ट का हूटर बज रहा था, लेकिन जाम में फंसे लोग टस से मस नहीं हुये।
जाम को देख आखिरकार एसपी के सब्र का बांध टूट गया और वे खुद ही वाहन से निकल कर पैदल चल दिए। एसपी को पैदल चलते देख, अधीनस्थों को पसीने छूटने लगे।
भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचकर एसपी ने अधीनस्थों से जलूस की अनुमति को लेकर जानकारी मांगी। एसपी ने अनुमति पत्र देखने के बाद नाराजगी का इजहार किया और अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक जहां खुद एसपी वाहन समेत जाम में फंसे रहे। वहीं दर्जनों चौपहिया वाहन व कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आईं।