{"_id":"59416fc64f1c1b8a7d8b4644","slug":"201497460678-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सडक़ हादसों में महिला की मौत, दो अन्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सडक़ हादसों में महिला की मौत, दो अन्य जख्मी
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिला की मौत, दो जख्मी
रेउसा/सीतापुर। दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। ये हादसे मिश्रिख व रेउसा क्षेत्र में हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मिश्रिख निवासी रामकली (45) को बुधवार को एक हादसे में जख्मी होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला सड़क हादसे का शिकार हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा रेउस्रा में मोहलिया व रसूलपुर गांव के बीच मंगलवार देर शाम एक साइकिल व बाइक में सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन सवार जख्मी हो गए। बताते हैं कि साइकिल सवार रेउसा के गोधनी सरैंया गांव निवासी महिपति (28) अपनी पत्नी की दवा लेने चेनपुर गांव को गया था। जबकि सदरपुर इलाके के भर्थरी निवासी अनिल (30) बाइक से था। दोनों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।