फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   20 teachers will be filled online

20 तक शिक्षकों का भरा जाएगा ऑनलाइन ब्यौरा

Tue, 15 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 teachers will be filled online
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र तय होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की तैनाती को लेकर कवायद शुरू हो गई है। 20 फरवरी तक प्रत्येक कॉलेज को अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का ऑनलाइन ब्यौरा भरना होगा। उसके बाद इस डाटा के आधार पर ही कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च माह में प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए जनपद में 143 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र तय हो जाने के बाद अब कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पहले चरण में डीआईओएस ने सभी कॉलेजों से अपने यहां पर कार्यरत शिक्षकों का ब्यौरा ऑनलाइन फीड करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

कॉलेज अपनी लॉगिन पर शिक्षकों का डाटा फीड करेंगे। जिसमें वह शिक्षक की योग्यता सहित अब तक बोर्ड परीक्षा में कितना साले ड्यूटी करने का अनुभव है, इसका जिक्र करते हुए जानकारी अपलोड करेंगे। इस जानकारी के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। कितने कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे, यह डाटा आ जाने के बाद ही तय हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक व माध्यमिक से जुटेंगे शिक्षक
प्रत्येक वर्ष करीब चार हजार कक्ष निरीक्षकों की परीक्षा कराने के लिए जरूरत पड़ती है। यह शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग से पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग को बेसिक शिक्षा विभाग से भी सहयोग लेना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग से प्रत्येक साल करीब एक हजार शिक्षक बोर्ड परीक्षा में लगाए जाते हैं। इन शिक्षकों को लगाने के बाद ही बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हो पाती है। इस बार भी बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक लगाए जाएंगे।
शुरू हो गई है तैयारियां
कक्ष निरीक्षकों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 20 फरवरी तक प्रत्येक कॉलेज अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का डाटा अपलोड करेंगे।
- देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed