फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2 billion 48 crore rupees left to pay in five mills

पांच मिलों पर 2 अरब 48 करोड़ रुपये बकाया

Wed, 08 Jul 2015 11:29 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलें गन्ना किसानों के  बकाये का तत्काल भुगतान करें। इसमें लापरवाही बरतने पर मिल के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को अपने कक्ष में मिलों के प्रबंध तंत्र की बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बकाया भुगतान पर सख्त तेवर दिखाए।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि जिले की पांचों मिलों पर 2 अरब 48 करोड़ की बकायेदारी है। शासन के साथ ही हाईकोर्ट भी बकाया भुगतान के सबंध में गंभीर है। इसलिए बकाया भुगतान में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

 जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में हरगांव मिल पर 14553 लाख, बिसवां पर 2624, रामगढ़ पर 2619, जवाहरपुर पर 3789 व महमूदाबाद पर 1251 लाख रुपये की बकायेदारी है। इस पर डीएम ने 15 जुलाई तक किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश मिल प्रबंधकों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक भुगतान न करने वाली मिल के खिलाफ केस दर्ज कराने के अलावा भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट महेश चन्द्र शर्मा व चीनी मिलों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यथाशीघ्र पूर्ण कराएं अधूरे कार्य
सीतापुर। पन्द्रहवीं व सोलहवीं लोकसभा के सदस्यों की सांसद निधि के कार्यों की डीएम सूर्यपाल गंगवार ने समीक्षा की। समीक्षा में वर्ष 2009 से 14 की अवधि में कराए गए तमाम कार्य अपूर्ण पाए गए। डीएम ने इसी माह अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डूडा द्वारा सभी यात्री शेडों का निर्माण न किए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने सीडीओ व पीडी से अपने निर्देशन में सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed