फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2.87 lakh children have consumed P polio

2.87 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
2.87 lakh children have consumed P polio
जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियों की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पोलियो की दो बूंद बच्चों के लिए अमृत समान हैं। यह बच्चों के लिए जीवन दायिनी है, जो उन्हें दिव्यांग होने से बचाती है। माता-पिता को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। यह बात जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जिला महिला चिकित्सालय में पोलियो अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही। उन्होंने महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा माता पिता को अपने बच्चों को पोलियो के साथ-साथ संपूर्ण टीकाकरण करवाना चाहिए। जिले में रविवार को करीब 2.87 लाख बच्चों ने पोलियो की खुराक पी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने कहा, हमारे देश से पोलियो समाप्त हो चुका है। लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में अभी यह बीमारी समाप्त नहीं हो पाई है। इसलिए हमें अपने बच्चों को इसके लिए प्रतिरक्षित करना बहुत जरूरी है। यह अभियान 9 फरवरी तक चलेगा। हमें सभी बच्चों को दवा पिलानी है। दूरस्थ क्षेत्रों, झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों, ईंट भट्ठा, अस्थाई बसाहटों आदि क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने कहा इस अभियान में 1572 टीमें घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी।
विज्ञापन

इस अभियान में 8.63 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1923 बूथ बनाए गए हैं। इस अभियान में 470 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जिले में 2 लाख 87 हजार 541 बच्चों ने रविवार को पोलियो की खुराक पी। उन्होंने कहा ए टीम 1 से 3 फरवरी तक इस अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाएगी। 4 और 5 फरवरी को कोविड का टीकाकरण होगा। 6 और 7 को दोबारा ए टीम इस अभियान के तहत पोलियो की खुराक बच्चों को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे बच्चों को 9 फरवरी को बी टीम पोलियो की खुराक पिलाएगी। इस मौके पर सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. एके अग्रवाल, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुषमा कर्णवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय प्रताप, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केबी गौतम, डॉ. अपूर्वा चौहान, नीतेश श्रीवास्तव, सुयोग श्रीवास्तव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed