फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2.40 lakh syringes received for applying Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन लगाने को मिलीं 2.40 लाख सीरिंज

Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
2.40 lakh syringes received for applying Corona vaccine
सीतापुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 2.40 लाख सीरिंज सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिल गई। करीब 70 हजार सीरिंज जिले में पहुंच गई है। उसे स्टाक कर लिया गया है। बाकी को लखनऊ में स्टोर किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए टीका लगाने की तैयारी जिले में चल रही है। पहले चरण में मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना का टीका लगाने के बाद दूसरे चरण में पुलिस और सफाई कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 50 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभी शुरुआती दौर में एक अनुमान के मुताबिक ऐसे में आठ लोग हैं, जिन्हें तीन चरणों में जिले में कोरोना का टीका लगेगा। इसी को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। टीका लगाने के लिए भारी मात्रा में सीरिंज की जरूरत पड़ेगी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले जिले में 14 लाख सीरिंज की डिमांड शासन से की गई थी। सोमवार को पूरा स्टाक मिलने की बात स्वास्थ्य विभाग की ओर से कही जा रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से पूरा स्टाक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले से सीरिंज का स्टाक लाने के लिए गाड़ी भेजी गई थी। पहले 14 लाख सीरिंज मिलने की बात चल रही थी, लेकिन फिलहाल जिले को सोमवार को 11 लाख 6572 सीरिंज आवंटित की गई हैं, इसमें से अभी दो लाख 40 हजार सीरिंज मिल सकी है। 70 हजार सीरिंज जिले में गाड़ी से देर शाम को आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी एक लाख 40 हजार सीरिंज अभी लखनऊ में ही एक कर्मचारी के आवास पर स्टोर किया गया है। काफी संख्या होने की वजह से एक साथ सीरिंज को ला पाना मुमकिन नहीं है। जरूरत के हिसाब से सीरिंज जिले में आती रहेंगी। इसके बाद सीएचसी को भेजने की तैयारी की जाएगी। बताया कि कोरोना वैक्सीन के जनवरी में आने की उम्मीद है। अभी वैक्सीन आने की तारीख भी तय नहीं है। तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed