फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कमीशन को लेकर भिड़ी आशा बहुए

कमीशन को लेकर भिड़ी आशा बहुए

Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कमीशन को लेकर भिड़ी आशा बहुए
गेट से लेकर ओटी तक की मारपीट, करीब आधा घंटा मची रही अफरातफरी
विज्ञापन

सीतापुर। जिला महिला चिकित्सालय में दो आशा बहुएं कमीशन को लेकर आपस में भिड़ गई। वे इस कदर उग्र हो गई एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। मुख्य द्वार से शुरू हुई मारपीट ओटी नसबंदी कक्ष तक जमकर हुई। मामला सुलझाने पहुंचे लोग भी इनके चक्कर में मार खा गए।

आखिर में पुलिस ने आकर दोनों की मारपीट बंद कराई। इससे अस्पताल में करीब आधा घंटे तक अफरातफरी मची रही। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। महिलाओं की इस मारपीट को देखकर हर कोई दंग रह गया। आशा बहू को जिला महिला चिकित्सालय मरीज लाने पर सरकार की तरफ से कमीशन दिया जाता है।
विज्ञापन


यह इसलिए कि आशा बहू समय से गर्भवती की देखभाल करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। मंगलवार को भगवानपुर निवासी मैजुद्दीन अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला चिकित्सालय आई थी। इनका अल्ट्रासाउंड हो रहा था। उस समय इनके साथ आशा बहू माया पांडेय थीं। कुछ देर बाद आशा बहू रोशनी आ धमकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैजुद्दीन मेरे साथ आई है। आप वहां से चली जाएं। माया ने कहा कि मैजुद्दीन मेरी मरीज है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। जब बात नहीं बनी तो यह दोनों आपस में ही मेन गेट पर भिड़ गईं। किसी तरह से ये शांत हुई। दोबारा फिर से इनके बीच मारपीट शुरु हो गई। यह मारपीट धीरे-धीरे ओटी नसबंदी कक्ष तक पहुंच गई।


कक्ष के अंदर मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। इस बीच महिलाओं के विवाद को शांत कराने पराग दुग्ध केंद्र संचालक दयाशंकर मिश्र आ गए। लड़ाई झगड़ा में उनके भी एक दो हाथ लग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच विवाद शांत कराया। दोनों को सख्त चेतावनी देकर अस्पताल के अंदर मारपीट न करने की नसीहत दी।

जांचकर होगी कार्रवाई
आशा बहुएं आपस में लड़ाई झगड़ा कर रही थीं। अस्पताल जाकर विवाद शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
-रेणु सिंह, इंस्पेक्टर महिला कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed