फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कहीं साइकिल दौड़ी तो कहीं चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

कहीं साइकिल दौड़ी तो कहीं चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

Sun, 20 Jan 2019 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कहीं साइकिल दौड़ी तो कहीं चौपाल लगा सुनीं समस्याएं
सीतापुर। समाजवादी सामाजिक विजन संदेश कार्यक्रम के तहत रविवार को सपाइयों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में एमएलसी आनंद भदौरिया की अगुवाई में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल कर जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से रूबरू कराया। जबकि महोली में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने गांवों का भ्रमण किया। पिसावां ब्लॉक में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया व पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने खैराबाद टोल प्लाजा से साइकिल रैली निकाली। हाईवे होते हुए साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर जनता में सपा की मजबूती का संदेश दिया। महोली प्रतिनिधि के अनुसार विधान सभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने जल्लापुर, जिगिनिया, बहुबनी, देवकली, बरखेरवा, रमखेड़ा, उदयपुर आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन



उन्होंने सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। डॉ. अशर्फीलाल वर्मा, रामस्वरूप शर्मा, कुशेन्द्र शर्मा, पवन राठौर, विनय कुमार पाल, मन्नालाल मौर्य, हीरालाल मौर्य, रामप्रकाश आदि ने गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। यहां विभिन्न मार्गो से बिसवां तिराहे, मजाशाह, छावनी, पाटनदीन चौराहा, खत्रियाना चौराहा होते हुए पक्का तालाब पर समाप्त हुई। रैली में लहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रभारी जहीर अब्बास, सपा विधानसभा अध्यक्ष रामलखन यादव, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ओमेंद्र वर्मा, समाजवादी छात्रसभा जिला सचिव शोभित मिश्र आदि शामिल हुए।


नेरी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खण्ड पिसावा के ग्राम संसरा नेरी में महामंत्री नूर हसन शाह ने लोगों से चौपाल लगाकर संवाद किया। इस अवसर पर देवनाथ सिंह यादव, हीरालाल शुक्ल, इंद्रपाल, जयकरन मौर्या, गजराज, नंदराम मौर्य, रफीक अहमद, सगीर, दीनदयाल, फारूक सद्दाम, चिराग अली आदि उपस्थित रहे।


उधर, बिसवां में समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने विकास कार्य हुए थे, उतने किसी भी सरकार में नहीं हुए है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में कराए गए कार्यों को तथा पार्टी की नीतियों के बारे में चर्चा की।



कार्यक्रम को वरिष्ठ सपा नेता डॉ. शत्रोहंन सिंह यादव, सपा विधान सभा अध्य्क्ष जयकरन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य चन्द्र कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुनीत गौतम, वीर प्रताप सिंह, रमाकांत, चंद्रेश वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed