{"_id":"5c3f7f45bdec22738e369c60","slug":"191547665221-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर की मौत, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर की मौत, युवक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर तथा सिधौली कोतवाली इलाके में हुई घटनाएं
लहरपुर/सिधौली (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाला हरिशंकर मौर्य उर्फ मोनू (14) पुत्र छोटकन्नू मंगलवार रात आवारा मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हरिशंकर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अटरिया थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश बुधवार की दोपहर अपनी बहन रचना के साथ साइकिल पर किसी काम से सिधौली आ रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली सिधौली अंतर्गत हाईवे पर मुकीमपुर चौराहे के करीब लखनऊ से सीतापुर की तरफ आ रही एक टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में साइकिल सवार ज्ञान प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मैजिक सवार मुसाफिर बाल-बाल बच गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
वाहन की टक्कर से महिला की जान गई
लहरपुर। कोतवाली इलाके में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव में हुआ है। कोतवाली तालगांव क्षेत्र के घूरेपारा गांव में रहने वाली पार्वती (58) पत्नी परशुराम को बुधवार की दोपहर गांव में ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।