{"_id":"5c3e2a2ebdec2273a51958eb","slug":"191547577902-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद से क्षुब्ध नव विवाहिता ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद से क्षुब्ध नव विवाहिता ने लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में एक नवविवाहिता ने पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घरवालों ने किसी तरह आग बुझाई, मगर तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में रहने वाले करन की शादी करीब छह महीने पहले मंगेशा से हुई थी। मंगलवार की सुबह आपसी विवाद के बाद क्षुब्ध मंगेशा (18) ने कमरे में जाकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से चीख-पुकार सुनकर पहुंचे घरवाले वहां का नजारा देख अवाक रह गए।
किसी तरह आग बुझाकर घरवालों ने आननफानन में बुरी तरह झुलसी विवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि अस्पताल से घटना की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।