फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सात घंटा गुल रही बिजली, पानी की हुई किल्लत

सात घंटा गुल रही बिजली, पानी की हुई किल्लत

Wed, 24 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सात घंटा गुल रही बिजली, पानी की हुई किल्लत
सीतापुर। भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में मंगलवार को सात घंटे बिजली गुल रही। इससे बाशिंदों को पानी की खासी किल्लत उठानी पड़ी। वह इसकी तलाश में हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी लेते दिखे। इन दोनों उपकेंद्रों पर मरम्मत के चलते आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


पहले से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, 33केवी लाइन की मरम्मत के चलते भवानीपुर व पुराना सीतापुर की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुल रही। इससे भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े हरदोई फीडर, एनवीपी फीडर, रामनगरा फीडर, कटीली फीडर, पुराना सीतापुर उपकेंद्र के कजियारा फीडर, श्यामनाथ फीडर से जुड़े करीब 50 मोहल्लों व गांवों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


इस लंबी कटौती के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी दगा दे गए। वह पानी की तलाश में हैंडपंपों पर निर्भर रहे। लाइन लगाकर वह पानी लेते रहे। पांच बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो बाशिंदों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यापारियों का कारोबार इस दौरान पूरी तरह चौपट रहा। अधिशाषी अभियंता अनिल अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को कटौती की पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed