फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को दबोचकर उनके पास से चोरी का एक ट्रैक्टर व तमंचा बरामद किया है। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर शनिवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच रसूल क्रॉसिंग होते हुए गोला जा रहे वाहन चोरों की खबर मिली। पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी के चलते तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया। हालांकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान लवकुश पांडेय निवासी सनगवां थाना नीमगांव लखीमपुर, मनीष मिश्रा निवासी मुरई ताजपुर थाना मितौली लखीमपुर और सुभाष मिश्रा निवासी राम नगर कॉलोनी थाना सदर लखीमपुर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में फरार बदमाशों की शिनाख्त राहुल पांडेय निवासी मैनहन थाना मितौली लखीमपुर व शिवम उर्फ श्रवण निवासी सरकारी आवास पीएसी कॉलोनी सीतापुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी का एक ट्रैक्टर व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed