{"_id":"5bc38126bdec22697b11553a","slug":"191539539238-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद में स्ट्राइकर्स ने जीता मैच 16-20-55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी गेंद में स्ट्राइकर्स ने जीता मैच 16-20-55
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बेसिक टीचर क्रिकेट यूनियन के तत्वावधान में आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता टीचर्स प्रीमियर लीग के छठवें संस्करण में खेले गए पहले एलिमनेटर मैच में सुपर स्ट्राइकर्स ने आखिरी गेंद में रॉयल पैंथर्स को हराकर जीत हासिल की। आलोक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मेंटर मदनेश मिश्र की टीम स्ट्राइकर्स के कप्तान धर्मेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पैंथर्स टीम के कप्तान अमित यादव को क्षेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उनका ये फैसला उस वक्त गलत लगने लगा, जब स्ट्राइकर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उनके इनफॉर्म ओपनर बैट्समैन धर्मेंद्र पहले ही ओवर में रन आउट हो गए।
उसके बाद बैटिंग करने आए अरविंद और राजीव राय भी सस्ते में आउट होकर चलते बने। इसके बाद बैटिंग करने आए आलोक का एक आसान कैच जावेद ने छोड़ दिया जो पैंथर्स के लिए बहुत घातक साबित हुआ। आलोक ने आदिल, वसीम व राकेश के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की। स्ट्राइकर्स टीम के आलोक के 43 गेंदों में छह चौकों और सात छक्कों की मदद से बनाए गए 76 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में 126 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की भी शुरुआत खराब रही और उनके इनफॉर्म ओपनर दुर्गेश बिना खाता खोले ही आउट हो गए। बाद में बैटिंग करने आए अवधेश नंदन ने दो चौके और एक छक्का लगाकर तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। बाद में कप्तान अमित भी रन आउट हो गए।
अभिषेक और जावेद ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर मैच में वापस आने की कोशिश की, लेकिन तभी राजीव ने बाउंड्री में जावेद का शानदार कैच पकड़ कर स्ट्राइकर्स को वापस आने का मौका दिया। बाद में अनूप और अजय भी चलते बने। पैंथर्स के बैट्समैन संतोष कनौजिया 32 रन बनाकर टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन दो रन चुराने के चक्कर में वह भी रन आउट हो गए।
आखिरी दो ओवर में 19 रन चाहिए थे और दो विकेट बचे थे, तब मनोज ने चौक और छक्का लगाकर मैच में रोमांच ला दिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद में कैच छूट गया, लेकिन अगली गेंद में धर्मेंद्र ने अतुल को बोल्ड कर दिया। आखिरी दो गेंद में चार रन चाहिए थे और स्ट्राइक में मनोज थे, तब लग रहा था कि मनोज छक्का मारकर मैच जिता देंगे, लेकिन धर्मेंद्र ने दोनों गेंद डॉट खिलाकर स्ट्राइकर्स को दो रनों से मैच जिता दिया।
स्ट्राइकर्स की तरफ से आदिल, राजीव और आरिफ ने गेंदबाजी की। प्राथमिक विद्यालय गुरदासपुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने आलोक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। रत्नेश मिश्रा, मो. वाइज, नित्यानंद, राघवेंद्र, मुरारी, एहतेशाम, सरोवर, पवन, मदन मोहन त्रिवेदी, आशीष, पवन सिंह आदि शिक्षकों ने इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।