{"_id":"5b1191e74f1c1b13358b4891","slug":"191527878119-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बारिश, फिर पसीने से भीगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बारिश, फिर पसीने से भीगे लोग
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के मिजाज में बदलाव से पारा दो डिग्री लुढ़ककर 38 पर पहुंचा
सीतापुर। जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई जबकि तमाम इलाकों में रिमझिम फुहारें गिरीं। बारिश ने सड़कों पर निकले लोगों को भिगो दिया। वहीं मौसम सुहाना होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अगले ही पहर मौसम ने करवट बदली, आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।
बारिश के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। मामूली गिरावट के साथ पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। करीब 10 बजे शहर में बादल बरसने लगे।
शहर व आसपास के इलाके में तेज बारिश हुई जबकि कई हिस्सों में बौछारें पड़ीं। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश थम गई और मौसम ने यू टर्न लिया। आसमान साफ होने से सूरज ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बारिश के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए जिससे हर कोई बेहाल नजर आया। मौसम में बदलाव से गुरुवार के मुकाबले पारा दो डिग्री लुढ़क जरूर गया। लेकिन धूप निकलने से पारे की गिरावट का खास असर महसूस नही हुआ।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले चौबीस घंटों में पारा स्थिर रहेगा लेकिन गर्मी से राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।