फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिन भर बरसती रही सावन की झड़ी

दिन भर बरसती रही सावन की झड़ी

Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिन भर बरसती रही सावन की झड़ी
दिनभर हुई रिमझिम, जलभराव
विज्ञापन


सीतापुर। सावन की झड़ी मंगलवार को भी रुक-रुककर बरसती रही। दिन भर काली घटाएं छाई रहने से मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। हालांकि बारिश से शहर में सड़कों पर जलभराव हो गया। खेतों में पानी भरने से खुश किसान अब बोआई पिछड़ने के डर से चिंतित भी हैं।

सावन लगने के दूसरे दिन भी सावन की झड़ी रुक-रुककर सुबह से शाम तक बरसती रही। सुबह से हो रही बारिश के चलते बाजार में भी चहल-पहल कम नजर आई। सावन की झड़ी लगने से जहां नागरिकों को उमस से राहत मिली है। वहीं, शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इधर, लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने से उड़द, तिल्ली आदि की बोआई प्रभावित हो रही है। अब किसानों को फसल पिछड़ने की चिंता सताने लगी है, हालांकि धान व गन्ने के लिए बारिश फायदेमंद है। इससे किसानों को राहत है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed