{"_id":"595fbe604f1c1b47698b4669","slug":"191499446880-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वांछित को पुलिस ने दबोचा
संदना (सीतापुर)। मिश्रिख थाना क्षेत्र में एक किसान की फर्जी आईडी बनाकर खेत बेचने के मामले में तीन साल से फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। मिश्रिख की कल्ली पुलिस चौकी प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि ग्राम ऐनी थाना मिश्रिख निवासी देशराज ने फर्जी आईडी के सहारे कल्ली निवासी मूलचंद्र की खरगापुर स्थित जमीन को 2014 में रंजीत व संजीत को बेच दिया था। जमीन बेचने के बाद देशराज गाजियाबाद भाग गया था। पुलिस तीन साल से उसे तलाश रही थी। शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी को सूचना मिली कि अभियुक्त गांव आया है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।