फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   किराना दुकान में आग लगने से तीन मासूम झुलसे

किराना दुकान में आग लगने से तीन मासूम झुलसे

Sat, 24 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में आग लगने से तीन मासूम झुलसे
बीड़ी की जली माचिस से किराना दुकान में आग, तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन

संदना इलाके का मामला

सीतापुर। संदना के सोनारी गांव में एक किराना दुकान में बीड़ी जलाकर फेंकी गई माचिस की तीली से आग लग गई। जिससे एक ही परिवार के तीन मासूम बुरी तरह झुलस गए। साथ ही दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। किराना दुकान पर अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल बेचा जा रहा था। जिसकी वजह से आग भड़क गई। हालांकि झुलसे बच्चों के परिवारीजन गोलमोल जवाब दे रहे थे।

सोनारी गांव में राम प्रकाश अपने घर के पास ही किराना की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह दुकान पर राम प्रकाश का बेटा प्रदीप (13) व कुलदीप (12) बैठे थे। कुलदीप का चचेरा भाई शिवम (11) पुत्र राममूर्ति भी मौजूद था। इसी बीच अचानक दुकान में आग लग गई। बच्चों का शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे, लपटें पूरी तरह से फैल चुकी थी और तीनों मासूम बुरी तरह झुलस चुके थे। ग्रामीणों ने आननफानन में तीनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती शिवम ने बताया कि एक राहगीर गुजर रहा था। उसने बीड़ी-माचिस ली थी। जिसके बाद उसने दुकान पर ही बीड़ी जलाई और वहीं पर तीली फेंक कर चला गया। माचिस की जलती तीली से आग लग गई। पड़ोस में पेट्रोल रखा था। पेट्रोल में आग लगते ही पूरी दुकान राख हो गई। हादसे में दुकान में भरा सामान भी जल गया। सूत्र बताते हैं कि दुकान पर अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री की जाती थी। हालांकि इस मामले में बात करने पर बालकों के परिवारीजन चुप्पी साधे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed