फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 months did not get honorarium

19 माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 14 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Fri, 14 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

भारत साक्षर मिशन योजना के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रेरकों को पिछले 19 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से तकरीबन 26 सौ प्रेरकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
केंद्र सरकार भारत साक्षर मिशन योजना चला रखी है। इस योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर करना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक लोक शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। इन केंद्र पर प्रेरक नियुक्ति किए गए है।
विज्ञापन


इनमें एक महिला व पुरुष शामिल है। यह प्रेरक निरक्षरों को साक्षर करने का जिम्मा उठा रहे है। इसके एवज में उन्हें दो हजार रुपये मानदेय दिये जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर जनपद में यह योजना बीते फरवरी 2014 से लागू है। योजना से क्रियान्वयन के बाद केंद्रों पर नियुक्त पाए प्रेरकों को केवल एक बार ही दो माह का मानदेय मिला है।

उसके बाद से उन्हें मानदेय के नाम पर एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिली है। इसे लेकर प्रेरक कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed