{"_id":"5c89459abdec22140b20923a","slug":"181552500122-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने शराब सेल्समैन को पीटा, लूट का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने शराब सेल्समैन को पीटा, लूट का भी आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर सुल्तानापुर चौराहे के पास सरकारी बीयर की दुकान पर बुधवार को बीयर खरीदने को लेकर युवकों ने सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। सेल्समैन ने मारपीट के साथ दुकान की बिक्री लूट ले जाने का भी आरोप लगाया है।
अचार्यजनपुरवा गांव के प्रवीण कुमार द्विवेदी बीयर की एक शॉप सुल्तानापुर चौराहे के पास है। यहां बुधवार की शाम दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात युवक बीयर लेने पहुंचे। शॉप पर स्टॉक में बीयर न होने से सेल्समैन से युवकों का विवाद हो गया।
बात बढ़ने पर युवक दुकान के भीतर घुस गए और सेल्समैन की पिटाई कर दी। सेल्समैन के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर युवक एक बाइक छोड़कर भाग निकले। सेल्समैन ने यूपी-100 पर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। सेल्समैन ने चार अज्ञात युवकों के विरुद्ध थाना तंबौर में तहरीर दी है। उसने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। एसआई जेडी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।