फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धारदार हथियार से गला रेतकर युवक का कत्ल

धारदार हथियार से गला रेतकर युवक का कत्ल

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेतकर युवक का कत्ल
लाश के बंधे थे दोनों हाथ, मुंह-गर्दन पर लगा था टेप
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। थाना इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। युवक का शव हत्यारों की बर्बरता का बयान कर रहा है। रस्सी से उसके दोनों हाथ बांधे गए फिर चीख न सके इसके लिए मुंह व गर्दन पर टेप लगा दिया गया। चेहरे पर भी जख्म के निशान हैं।

कत्ल के बाद शव एक सुनसान जगह पर कच्चे गलियारे पर फेंक दिया। गुरुवार की सुबह शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त करने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय थानाक्षेत्र के तेरवा गांव के उत्तर दिशा में कच्चे गलियारे के किनारे गुरुवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव पड़ा नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30 साल के मृतक की हत्या की गई है। गले व चेहरे को धारदार हथियार से रेतकर युवक का कत्ल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल से पहले उसे काबू में करने के लिए हमलावरों ने युवक के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए, उसके बाद मुंह व गले पर टेप लगा दिया गया ताकि वह चीख न सके। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।


घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नही हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed