फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत, चार जख्मी

हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत, चार जख्मी

Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत, चार जख्मी
अटरिया, लहरपुर, महमूदाबाद व रेउसा थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार ने एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की जान ले ली। जबकि चाचा-भतीजे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अटरिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना संदना के महासेन डेंगरा में रहने वाली रामपती (65) की बेटी की थाना अटरिया अंतर्गत जयपालपुर में ससुराल है। गत मंगलवार को रामपती अपने भतीजे विजय पाल के साथ बाइक से बेटी की ससुराल आई थी। देर शाम वापस लौटते समय गांव के सामने हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें रामपती की मौके पर ही मौत हो गई और विजय पाल घायल हो गया। घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सौराहा टांडा निवासी दीनबंधु बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत जा रहा था। रास्ते में हजारा गांव के करीब अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दीनबंधु की मौत हो गई। उसकी पत्नी राजरानी द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, रामपुर कलां थाना क्षेत्र के मुमताजपुर निवासी सुशील कुमार अपने गांव के ही ट्रैक्टर चालक शिव सिंह के साथ ब्लॉक के पास स्थित बरदही बाजार से गोबर की खाद लादकर अपने गांव मुमताजपुर जा रहा था।

बिसवां मार्ग पर इंदौरा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। जिससे ट्रैक्टर चालक व किसान घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद लाया गया। डॉक्टर फिरोज ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायलों की हालत अब सामान्य है।


रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र रेउसा के बरौली गांव निवासी श्यामलाल अपने भतीजे दीपू के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से अपनी ससुराल थानाक्षेत्र थानगांव के ग्राम नंदपुर जा रहा था। महेशपुर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चाचा-भतीजे दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed