{"_id":"5b10403b4f1c1ba86e8b5a71","slug":"181527791675-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की गई जान
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक टैंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिक उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी में थे। पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
थाना क्षेत्र के ग्राम नकरहिया निवासी अमित कुमार (22) गुरुवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सीतापुर कस्ता मार्ग पर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ग्राम शेरपुर के निकट एक टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय नागरिक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टैंपो चालक वाहन को छोड़कर मौके से निकल भागा। थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले टैंपो को कब्जे में ले लिया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
रेउसा। थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। उसने ट्रॉमा सेंटर जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है। उसे किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया निवासी मोहर अली (50) गुरुवार को बाइक से कहीं जा रहा था।
रास्ते में रेउसा-तंबौर मार्ग पर ग्राम बभनावा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोहर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन घायल को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल ने लखनऊ जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।