फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आज से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान

आज से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान

Tue, 07 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आज से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान
आज से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान
विज्ञापन

17 नवंबर तक गर्भवती व दो साल तक के बच्चों का होगा टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम आज से प्रारंभ होगा। 17 नवंबर तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चो व गर्भवती का टीकाकरण करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया इस चरण में छूटे हुए 23 हजार 357 गर्भवती व 95 हजार 374 बच्चे जिनकी उम्र 0 से 2 वर्ष के बीच है। इनको टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 2883 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस टीकाकरण की गहनता से रोजाना समीक्षा की जाएगी। इसके लिए 421 स्वास्थ्य टीकाकरण कर्मी व 134 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया अक्तूबर माह में चले अभियान में 10 हजार 858 गर्भवती व 40 हजार 217 बच्चो का टीकाकरण हुआ था। जनपद में टीकाकरण की दर करीब 71 प्रतिशत है अब इसे बढ़ाकर 90 फीसद से अधिक किए जाने का प्रयास चल रहा है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजकुमार, एसएमओ डॉ. मुरारी, यूनीसेफ से मान्वेन्द्र, अमित बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed